29 C
Delhi
Thursday, May 9, 2024

सुल्तानपुर : जमीनी विवाद में दिनदहाड़े वृद्ध की गोली मारकर हत्या 

सुल्तानपुर : जमीनी विवाद में दिनदहाड़े वृद्ध की गोली मारकर हत्या 

कादीपुर। 
राहुल सिंह 
तहलका 24×7 
            क्षेत्र अंतर्गत जगदीशपुर में जमीनी विवाद को लेकर मनबढ़ बदमाशों ने बुधवार की अपराह्न एक वृद्ध की गोली मारकर हत्या कर दी जिससे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
कोतवाली क्षेत्र के अनिरुद्ध नगर निवासी अशोक दुबे (63) पुत्र दयाराम दूबे को जमीनी विवाद को लेकर बदमाशों ने बुधवार को दोपहर 12 बजे गोली मार दी। मौके पर मौजूद परिजन आनन-फानन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर अंत्यपरीक्षण के लिए भेजवा दिया। थानाध्यक्ष अशोक कुमार सिंह ने बताया कि परिजनों की तहरीर की आधार पर मुकदमा दर्ज कर जल्द से जल्द हमलावरों को गिरफ्तार किया जाएगा।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

लाईव विजिटर्स

37300621
Total Visitors
711
Live visitors
Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

एनडीए सरकार का इस बार हो जाएगा पतन : अशोक सिंह

एनडीए सरकार का इस बार हो जाएगा पतन : अशोक सिंह # भाजपा सरकार ने युवाओं को बेरोजगारी के दलदल...

More Articles Like This