सुल्तानपुर : द्वारचार के दौरान तेज रफ्तार एसयूवी बरातियों पर चढ़ी, एक की मौत
गोसाईंगंज।
ज़ेया अनवर
तहलका 24×7
थाना क्षेत्र अंतर्गत हयातनगर गांव में शनिवार की रात द्वारचार के दौरान एक तेज रफ्तार बेकाबू एसयूवी बरातियों पर चढ़ गई। हादसे में एक बराती की मौत हो गई, जबकि दुर्घटना के बाद एसयूवी का चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने मृतक के भाई की तहरीर पर केस दर्ज कर वाहन को कब्जे में ले लिया है।


















