सुल्तानपुर : महिला आरक्षी समेत 50 पुलिस कर्मियों ने किया रक्तदान
सुल्तानपुर।
ज़ेया अनवर
तहलका 24×7
जिला अस्पताल के ब्लड बैंक में बृहस्पतिवार को आयोजित शिविर में एक महिला आरक्षी समेत 50 पुलिस कर्मियों ने रक्तदान किया। शिविर में अयोध्या परिक्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक कवींद्र प्रताप सिंह ने इंसानियत के लिए रक्तदान जरूरी बताया।

उन्होंने कहा कि बच्चों के लिए विद्यादान और बड़ों के लिए सेवादान जरूरी है। उसी तरह से इंसानियत के लिए रक्तदान जरूरी है। खून के संकट से किसी जरूरतमंद की जान न जाने पाए। डीआईजी/एसपी डॉ. विपिन कुमार मिश्र ने कहा कि रक्तदान से बड़ा कोई दान नहीं होता है। पुलिस समाज के हर तबके के लिए खड़ी है। ऐसे में पुलिस कर्मियों की जिम्मेदारी बहुत बढ़ गई है। उन्होंने शिविर में रक्तदान करने वाले पुलिस कर्मियों की हौसला अफजाई भी की। आईजी अयोध्या परिक्षेत्र ने रक्तदान करने वाले पुलिस कर्मियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।



















