29.1 C
Delhi
Wednesday, May 8, 2024

सुल्तानपुर : युवा भविष्य नहीं वर्तमान का नागरिक है- ज्ञानेन्द्र रवि

सुल्तानपुर : युवा भविष्य नहीं वर्तमान का नागरिक है- ज्ञानेन्द्र रवि

# नेहरू युवा केन्द्र के तीन दिवसीय प्रशिक्षण का समापन 

सुल्तानपुर। 
मुन्नू बरनवाल 
तहलका 24×7 
             युवा भविष्य नहीं वर्तमान का नागरिक है।देश के विकास में उनका महत्वपूर्ण योगदान है। युवाओं के भीतर देश बदलने की क्षमता है। सकारात्मक और सक्षम युवा नेतृत्व ही भारत को विकसित राष्ट्र और विश्वगुरु बनायेगा। जिनकी अपने लक्ष्य में दृढ़ आस्था है वह इतिहास बदल सकते हैं। समस्याओं के समाधान हेतु सकारात्मक होना जरूरी है। यह बातें राणा प्रताप स्नातकोत्तर महाविद्यालय के असिस्टेंट प्रोफेसर ज्ञानेन्द्र विक्रम सिंह रवि ने कहीं।
वह नेहरू युवा केन्द्र द्वारा कृषि विज्ञान केन्द्र में चलाए जा रहे तीन दिवसीय युवा नेतृत्व एवं सामुदायिक विकास प्रशिक्षण के समापन समारोह को बतौर मुख्य अतिथि सम्बोधित कर रहे थे।
विशिष्ट अतिथि एनवाईके की उप निदेशक डॉ आराधना राज ने कहा कि राष्ट्रीय एकता को अखंड बनाए रखने में हमारे देश के युवाओं का अहम योगदान है। नेहरू युवा केन्द्र का प्रशिक्षण युवकों को सक्षम बनाने में मदद करेगा। राष्ट्रीय युवा पुरस्कार विजेता सत्यनाथ पाठक ने कहा कि सर्वांगीण विकास के लिए अनुशासन आवश्यक है।अध्यक्षता करते हुए कमला नेहरू कृषि विज्ञान केन्द्र के प्रमुख वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ जे.बी. सिंह ने कहा कि समाज और समुदाय का का विकास तभी होगा जब युवा आगे आयेंगे। संचालन करते हुए एनवाईके के लेखा एवं कार्यक्रम पर्यवेक्षक दिनेश मणि ओझा ने बताया कि तीन दिवसीय प्रशिक्षण में जिले भर के चालीस युवा सम्मिलित रहे। इन सभी को व्यक्तित्व विकास, संचार कौशल, लोकतांत्रिक नेतृत्व, कौशल विकास, स्वास्थ्य, आपदा प्रबंधन, नागरिकता आदि विषयों पर संदर्भ व्यक्तियों द्वारा प्रशिक्षित किया गया।
इस अवसर पर सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र, लेखन सामग्री और बैग आदि देकर सम्मानित किया गया।
सुमित सिंह, शिवम सिंह, सुधा, अंजू पाण्डेय आदि प्रतिभागियों ने अपने अनुभव बताये। यहां राज्य प्रशिक्षक बेचेलाल, वैभव प्रताप सिंह, विजय तिवारी, राकेश विश्वकर्मा आदि उपस्थित रहे।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

लाईव विजिटर्स

37286011
Total Visitors
704
Live visitors
Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

गर्मी को देखते हुए भीड़ वाली जगह पर प्याऊ की व्यवस्था करे नगर पालिका : डीएम 

गर्मी को देखते हुए भीड़ वाली जगह पर प्याऊ की व्यवस्था करे नगर पालिका : डीएम  जौनपुर।  विश्व प्रकाश श्रीवास्तव  तहलका 24x7  ...

More Articles Like This