सुल्तानपुर : विद्यार्थी केंद्रित होनी चाहिए कक्षाएं- प्रोफेसर दिनेश कुमार त्रिपाठी

सुल्तानपुर : विद्यार्थी केंद्रित होनी चाहिए कक्षाएं- प्रोफेसर दिनेश कुमार त्रिपाठी

# राणा प्रताप पीजी कालेज में आयोजित हुई कार्यशाला

सुल्तानपुर।
मुन्नू बरनवाल
तहलका 24×7
              अध्ययन अध्यापन की प्रक्रिया रोचक होगी तो शिक्षण की गुणवत्ता अपने आप बढ़ जायेगी। हमारी कक्षाएं विद्यार्थी केंद्रित होनी चाहिए। शिक्षकों के लिए केवल पाठ्यक्रम पूरा करना ही जरूरी नहीं है। पाठ्यक्रम कितने गुणवत्ता पूर्ण ढंग से पूरा किया जा रहा है यह भी आवश्यक है। यह बातें राणा प्रताप स्नातकोत्तर महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर दिनेश कुमार त्रिपाठी ने कहीं। वे महाविद्यालय के संगोष्ठी कक्ष में ‘शिक्षण अधिगम प्रक्रिया में गुणवत्ता वृद्धि’ विषय पर आयोजित एक दिवसीय कार्यशाला को बतौर मुख्य वक्ता सम्बोधित कर रहे थे।

आंतरिक गुणवत्ता सुनिश्चय प्रकोष्ठ द्वारा आयोजित इस कार्यशाला को संबोधित करते हुए पूर्व प्राचार्य डॉ एमपी सिंह ने कहा कि शिक्षकों की गुणवत्ता से ही संस्थान की पहचान होती है। कार्यशाला का संचालन आंतरिक गुणवत्ता सुनिश्चय प्रकोष्ठ के निदेशक इंद्रमणि कुमार ने किया। इस अवसर पर डॉ निशा सिंह व सत्य प्रकाश श्रीवास्तव ने भी अपने विचार रखे। कार्यशाला में महाविद्यालय के समस्त शिक्षक उपस्थित रहे।
Previous articleजौनपुर : नौनिहालों से गुलज़ार हुआ सूना पड़ा विद्यालय
Next articleजौनपुर : जमीनी विवाद में हुई मारपीट में दो महिला घायल
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?