सुल्तानपुर : सड़क किनारे खड़े चाचा-भतीजे को तेज रफ्तार जीप ने कुचला
# चाचा की मौके पर ही दर्दनाक मौत, भतीजा गम्भीर रूप से घायल
सुल्तानपुर।
ज़ेया अनवर
तहलका 24×7
चांदा क्षेत्र में सड़क किनारे बाइक के साथ खड़े चाचा-भतीजे को शनिवार दोपहर तेज रफ्तार जीप रौंदते हुए सड़क किनारे गड्ढे में पलट गई। दुर्घटना में चाचा की मौके पर ही मौत हो गई। गंभीर रूप से घायल भतीजे को सीएचसी से जिला अस्पताल भेजा गया है।क्षेत्र के हनुमाननगर कोइरीपुर निवासी राधेश्याम यादव (55) शनिवार दोपहर अपने भतीजे सत्यम यादव (22) के साथ बाइक से सोनावा गांव जाने के लिए निकले थे।


















