सेंध काटकर लैपटॉप समेत लाखों के जेवर उड़ा ले गए चोर
सुइथाकला, जौनपुर।
राजेश चौबे
तहलका 24×7
क्षेत्र के खुदीपट्टी भगासा गांव में बीती रात एक करकट युक्त मकान के पिछले हिस्से से सेंध लगाकर चोर कमरे में घुसकर लैपटॉप समेत लाखों के जेवर उड़ा ले गए। घटना की जानकारी होते ही पुलिस मौके पर पहुंच कर मामले की जांच शुरु की।गांव निवासी पीड़ित राजाराम पाठक के अनुसार घर में उसकी बेटी के लैपटॉप समेत एक सोने की चैन, एक जोड़ी झुमका, कान की दो जोड़ी झाली, सुई धागा, दो जोड़ी पायजेब और एक जोड़ी पायल व एक सोने के लाकेट मकान के अंदर बाक्स में रखे गए थे।

जिसका ताला खोलकर चोर उठा ले गए। गांव में पत्नी समेत भुक्तभोगी रहता था, जो घटना वाली रात बगल वाले कमरे में सोया हुआ था। जिसकी जानकारी सुबह सोकर उठने पर तब हुई जब दूसरे कमरे में सारा सामान अस्त-व्यस्त मिला। सेंध लगा देख उसके होश उड़ गए।

घटना की जानकारी होते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची और मामले में जानकारी हासिल की। मामले में प्रभारी निरीक्षक अमित सिंह ने बताया कि घटना की जानकारी हुई है, जांच पड़ताल कर विधिक कार्रवाई की जाएगी।


















