सेना का मनोबल बढ़ाने के लिए विधायक ने निकाली शौर्य यात्रा

सेना का मनोबल बढ़ाने के लिए विधायक ने निकाली शौर्य यात्रा

वाराणसी।
नितेश गुप्ता
तहलका 24×7
             पहलगाम में हुए आतंकी हमला के बाद पाकिस्तान स्थित आतंकी शिविर पर हमला कर सेना द्वारा आतंकी अड्डे को ध्वस्त करने व सेना के मनोबल को बढ़ाने के लिए शुक्रवार को फूलपुर बाजार में शौर्य यात्रा निकाली गई। जिसमें सैकड़ों लोग शामिल हुए।
पिंडरा विधायक डॉ. अवधेश सिंह के नेतृत्व में निकली यात्रा में शामिल लोग भारत माता की जय, हिंदुस्तान जिंदाबाद के नारे लिखे तख्तियां लेकर डीजे के साथ चल रहे थे। शौर्य यात्रा फूलपुर स्थित जूनियर हाईस्कूल से निकल कर फूलपुर थाना परिसर में जाकर समाप्त हुई। एक किमी तक निकली यात्रा में शामिल लोग तिरंगा फहराते हुए देशभक्ति का जोश भरने के साथ पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगा रहे थे।
इस दौरान पवन सिंह, फौजदार शर्मा, रामू गुप्ता, रमेश पटेल, योगेश सिंह,  दिलीप सिंह प्रधान, राम प्रवेश मिश्रा, विक्रमादित्य सिंह, जितेंद जायसवल सपालु, राजकुमार गुप्ता, सुल्तान अहमद, रमेश सिंह राजू, विजय सिंह डब्बू, दिनेश सिंह, अभिषेक राजपूत, महेश सिंह, जितेंद दुबे,  विक्रमादित्य सिंह, प्रमोद श्रीवास्तव, संदीप सिंह, अमन पटेल, राजन सिंह समेत सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण व व्यापारी शामिल हुए।
Previous articleसड़क दुर्घटना में अधेड़ की मौत, परिवार में कोहराम
Next articleगमछे के सहारे पंखे से लटकी मिली चौकीदार की पत्नी, हत्या का आरोप
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?