सेवा पखवाड़ा के तहत भाजपा प्रबुद्धजन सम्मेलन आयोजित
जौनपुर।
विश्व प्रकाश श्रीवास्तव
तहलका 24×7
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में चल रहे सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत भारतीय जनता पार्टी जिला जौनपुर का बुद्धिजीवी एवं प्रबुद्ध जन सम्मेलन का आयोजन प्रेक्षागृह कलेक्ट्रेट परिसर में जिलाध्यक्ष की अध्यक्षता में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला प्रभारी एव पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष राकेश त्रिवेदी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ पार्टी के पुरोधा डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं पण्डित दीन दयाल उपाध्याय के चित्र पर पुष्प अर्पित और दीप प्रज्वलित कर और वंदे मातरम गीत के बाद उपस्थित सभी प्रबुद्ध जनों को पुष्पगुच्छ वह शॉल भेंट करके स्वागत किया गया।

मुख्य अतिथि जिला प्रभारी राकेश त्रिवेदी ने प्रधानमंत्री के विकास के कार्यों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि मोदी के नेतृत्व में विकास की गंगा बह गई एक तरफ सड़कों का जाल बिछा दिया गया है तो दूसरी तरफ जन कल्याणकारी योजनाओं जैसे जन धन योजना आयुष्मान कार्ड योजना, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान आदि। मोदी जी देश के प्रत्येक राज्य पर अपनी पैनी निगाह रखते हैं, अगर वह कश्मीर की बात करते हैं तो दूसरी तरफ मेघालय की बात भी करते हैं।

विशिष्ट अतिथि राज्य सभा सांसद सीमा द्विवेदी ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने उत्तराखंड के प्रसिद्ध फल बेडु का जिक्र करते हुए कहा कि इसमें नव युवकों के लिए रोजगार की असीम संभावना है। उन्होंने प्रधानमंत्री के जीवन के महत्वपूर्ण पहलुओं पर चर्चा करते हुए कहा कि सबका साथ सबका विकास व सबका विश्वास के मूल मंत्र के साथ कार्य करने वाले हमारे प्रधानमंत्री दिन में 18 घंटे कार्य करते हैं वह कभी छुट्टी नहीं लेते ।

पूर्व विधायक सुरेन्द्र प्रताप सिंह ने कहा अपने जीवन का एक एक पल राष्ट्र सेवा में समर्पित करने के लिए दृढ़ संकल्पित हैं बचपन से लेकर अब तक उनके संघर्ष को हम नजर अंदाज नहीं कर सकते वह हमारे प्रेरणा के स्रोत हैं। हम उनके दीर्घायु की मंगल कामना करते हैं। उनके द्वारा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के संपूर्ण व्यक्तित्व के विषय में विस्तार से चर्चा की ।

अध्यक्षीय सम्बोधन करते हुये जिला उपाध्यक्ष एवं प्रबुद्ध सम्मेलन के संयोजक सुधाकर उपाध्याय ने कहा कि मोदी जी कोई साधारण नहीं बल्कि असाधारण व्यक्तित्व के व्यक्ति है वह बुद्धिमान सजग जागरूक एवं सकारात्मक सोच रखने वाले व्यक्ति हैं आज उनके नेतृत्व में भारत ने देश ही नहीं विदेशों में भी अपनी एक अलग पहचान बनाई है। उनके द्वारा हमारे योग को पूरे विश्व में प्रसिद्धि दिलाई है। आज उनके नेतृत्व में चाइना रूस अमेरिका जैसे देश दोस्ती का हाथ बढ़ा रहे हैं। इसके अतिरिक्त पूर्व जिला अध्यक्ष सुशील उपाध्याय ने भी सम्बोधित किया।

















