सेवा पखवाड़ा के तहत विधायक ने बच्चों को पढ़ाया स्वच्छता का पाठ

सेवा पखवाड़ा के तहत विधायक ने बच्चों को पढ़ाया स्वच्छता का पाठ

पिंडरा, वाराणसी।
नितेश गुप्ता
तहलका 24×7
                भारतीय जनता पार्टी के नेता पं. दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर  पिण्डराई स्थित कस्तूरबा गांधी विद्यालय में  विधायक डॉ. अवधेश सिंह ने सेवा पखवाड़ा के तहत झाड़ू लगाकर स्वच्छता का संदेश दिया और बच्चा को स्वच्छता का पाठ पढ़ाया। इस दौरान कस्तूरबा गांधी महिला विद्यालय सहित प्राथमिक व पूर्व माध्यमिक विद्यालय का निरीक्षण भी किया।
निरीक्षण के दौरान अध्यापक व बच्चों को स्वच्छता के प्रति जागरुक करते हुए परिसर को गंदगी मुक्त रखने का निर्देश दिया। वहीं दूसरी तरफ ग्रामीणों के बीच अपने संबोधन में विधायक ने कहा कि पं. दीनदयाल उपाध्याय का जीवन हमेशा समाज के अंतिम व्यक्ति के विकास के लिए समर्पित रहा।
उनकी सोच रही कि समाज का अंतिम व्यक्ति समृद्ध रहे। इसके बाद विद्युत उप केन्द्र परिसर में आयोजित बिजली विभाग के मेगा कैम्प में क्षेत्रवासियों की समस्याओं को सुना और  निस्तारण का निर्देश दिए। इस दौरान खराब मीटर व गलत बिल से सम्बंधित 30 मामले आये। जिसमें मौके पर ही 18 मामलों का निस्तारण कर दिया गया।
इस मौके पर मुख्य अभियंता राकेश पांडेय, एक्सईएन हेमंत सिंह, एसडीओ गुलाबचंद, बीडीओ देवेंद्र सिंह, जिलाउ पाध्यक्ष पवन सिंह, जिला महामंत्री डॉ. जेपी दुबे, मण्डल अध्यक्ष सुनील दत्त वर्मा, बसंत उपाध्याय, प्रधान राजेन्द्र पटेल, अरुण सिंह बिन्नी, अवधेश सिंह गुल्लु, रमेश पटेल, एडीओ पंचायत अशोक चौबे, अतुल रावत  समेत भाजपा कार्यकर्ता व गणमान्य रहे।
Previous articleब्लॉक स्तरीय गणित ओलम्पियाड में साक्षी ने मारी बाजी
Next articleबाइक की टक्कर में कम्प्यूटर सीखने जा रहा छात्र समेत दो घायल, जिला अस्पताल रेफर
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?