सैयद हसनैन कमर ‘दीपू’ चुने गए लायंस क्लब जौनपुर गोमती के निर्विरोध अध्यक्ष

सैयद हसनैन कमर ‘दीपू’ चुने गए लायंस क्लब जौनपुर गोमती के निर्विरोध अध्यक्ष

# नवीन मिश्रा सचिव व ऋषिदेव साहू कोषाध्यक्ष मनोनीत

जौनपुर। 
एखलाक खान 
तहलका 24×7 
              लायंस क्लब जौनपुर गोमती की बैठक चुनाव अधिकारी धर्मेंद्र प्रसाद गुप्ता की अध्यक्षता में नगर के एक होटल में संपन्न हुई। बैठक में आगामी सत्र 2026-27 के लिए अध्यक्ष,सचिव एवं कोषाध्यक्ष पद का चयन किया गया।क्लब अध्यक्ष डॉ. राजेश मौर्या ने उपस्थित सदस्यों का स्वागत करते हुए आगामी सत्र के अध्यक्ष पद हेतु सैयद हसनैन कमर“दीपू”के नाम का प्रस्ताव रखा,जिसका सभी सदस्यों ने करतल ध्वनि से समर्थन किया।
इसके बाद चुनाव अधिकारी धर्मेंद्र प्रसाद गुप्ता ने श्री दीपू को निर्विरोध अध्यक्ष निर्वाचित घोषित किया।निर्वाचन के पश्चात नवनिर्वाचित अध्यक्ष हसनैन कमर ने अपनी संक्षिप्त कार्यकारिणी की घोषणा करते हुए नवीन मिश्रा को सचिव तथा ऋषिदेव साहू को कोषाध्यक्ष मनोनीत किया।चुनाव अधिकारी एवं जोन चेयरपर्सन धर्मेंद्र प्रसाद गुप्ता ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दीं।अध्यक्ष डॉ. राजेश मौर्या ने नई कार्यकारिणी को बधाई देते हुए हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया।बैठक में उपस्थित सदस्यों ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष एवं अन्य पदाधिकारियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया।
चीफ डिस्ट्रिक्ट को-ऑर्डिनेटर मनीष गुप्ता ने कहा कि हसनैन कमर“दीपू”के नेतृत्व में क्लब सेवा कार्यों के क्षेत्र में नई ऊंचाइयों को प्राप्त करेगा।वहीं रीजन चेयरपर्सन प्रतिमा गुप्ता ने पूरी कार्यकारिणी को बधाई देते हुए सेवा कार्यों को पूरे उत्साह के साथ आगे बढ़ाने की प्रेरणा दी।वहीं नवनिर्वाचित अध्यक्ष हसनैन कमर ने सभी सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें जिस विश्वास के साथ यह जिम्मेदारी सौंपी गई है,उस पर वह पूरी निष्ठा के साथ खरा उतरने का प्रयास करेंगे, सभी के सहयोग से वर्षभर सेवा कार्य संचालित किए जाएंगे।
बैठक का संचालन सचिव खुशबू गुप्ता ने किया,धन्यवाद ज्ञापन उपाध्यक्ष द्वितीय गौरव श्रीवास्तव ने किया।इस अवसर पर डॉ. जीसी सिंह,वीरेंद्र सिंह,डॉ. सुलोचना सिंह,सुधा मौर्या,जागेश्वर केसरवानी,डॉ. सरला गुप्ता,डॉ. रश्मि मौर्या,संतोष साहू,धीरज गुप्ता,देवेश गुप्ता,डॉ. तस्नीम फातिमा,अनिल अग्रहरि,अनिल पांडे,धनंजय पाठक,गणेश गुप्ता,संजय साहू,मंगला साहू,सुनील गुप्ता,मनोज जायसवाल,मो. तौफीक,सुनील जायसवाल,सुनील कश्यप,मुकेश मौर्या सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
Previous articleदूल्हा हत्याकांड: इनामिया आरोपी की मंत्री संजय निषाद संग तस्वीर वायरल, उठे संरक्षण के सवाल
Next articleपूजा पटेल ने किक बॉक्सिंग में जीता गोल्ड मेडल
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?