सोनभद्र : बाइक से गिरी किशोरी की ट्रक से कुचलने के चलते दर्दनाक मौत 

सोनभद्र : बाइक से गिरी किशोरी की ट्रक से कुचलने के चलते दर्दनाक मौत 

सोनभद्र।
आर एस वर्मा 
तहलका 24×7
                     बभनी-रेणुकूट मार्ग पर नधिरा बैरियर के समीप रविवार दोपहर ट्रक की चपेट में आने से किशोरी की मौत हो गई। ट्रक को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है।
म्योरपुर थाना क्षेत्र के रासपहरी गांव निवासी राजेंद्र प्रजापति की पुत्री संगीता (15) अपने चाचा सुरेंद्र के साथ बाइक से बभनी आई थी। दोपहर में बभनी से अपने घर रासपहरी लौट रही थी। आगे जा रहे ट्रक को बाइक सवार ओवरटेक करने लगा। इतने में सामने से भी गाड़ी आ गई।
बाइक सवार अपने बाइक को और तेज कर दिया। अचानक एक्सीलेटर तेज करने से नधिरा बैरियर के समीप अचानक बाइक अनियंत्रित हो गई और पीछे बैठी संगीता बाइक से गिर गई और उस पर ट्रक का पहिया चढ़ गया। इससे किशोरी की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। लोगों ने ट्रक का नंबर नोट कर तत्काल पुलिस को दिया और पुलिस ने ट्रक को पकड़ लिया।
प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार सिंह ने बताया कि घटना के बाद भाग रहे ट्रक को पकड़ लिया गया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी भेजा गया है। उधर, घटना के बाद घरवालों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया।
Previous articleसोनभद्र : चार दिनों से लापता किशोर का सलखन फॉसिल्स पार्क की झाड़ियों में मिला शव 
Next articleआजमगढ़ : दिल्ली जा रही प्राइवेट एसी बस ने दो बाइक सवारों को कुचला, दोनों की दर्दनाक मौत 
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?