29 C
Delhi
Saturday, April 27, 2024

सोनभद्र : चार दिनों से लापता किशोर का सलखन फॉसिल्स पार्क की झाड़ियों में मिला शव 

सोनभद्र : चार दिनों से लापता किशोर का सलखन फॉसिल्स पार्क की झाड़ियों में मिला शव 

# परिजनों ने जताई हत्या की आशंका, पुलिस पीएम रिपोर्ट के इंतजार में 

सोनभद्र।
आर एस वर्मा 
तहलका 24×7
                     क्षेत्र के सलखन फॉसिल्स पार्क में रविवार को एक किशोर का शव झाड़ियों में पाया गया। किशोर चार दिनों से लापता था। पुलिस को तलाशी के दौरान उसकी जेब से नीले रंग के पाउडर की पुड़िया भी मिली है। शव कब्जे में लेकर पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। पुलिस को पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है।
वन विभाग के कर्मी रविवार दोपहर सलखन फॉसिल्स पार्क में गश्त कर रहे थे। पार्क परिसर के दक्षिण छोर में पहुंचे तो दुर्गंध आया। इधर-उधर देखने पर उनकी नजर झाड़ियों के बीच पड़े शव पर गई। इसकी सूचना पाकर कुछ ही देर में लोगों की भीड़ जुट गई। मृतक की शिनाख्त सलखन के देवरिया टोला निवासी दीपक (15) पुत्र सूबेदार के रूप में हुई। परिजनों के मुताबिक दीपक 17 नवंबर से ही लापता था। उसकी काफी खोजबीन की गई, लेकिन कहीं पता नहीं चला।
मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। पुलिस के मुताबिक तलाशी के दौरान किशोर की जेब से एक पुड़िया मिली, जिसमें नीले रंग का पाउडर था। पिता सूबेदार के मुताबिक बेटे की हत्या कर शव को यहां फेंका गया है। उन्होंने कुछ लोगों पर शक भी जताया है। चोपन एसओ लक्ष्मण पर्वत ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद मौत का कारण स्पष्ट होगा।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

लाईव विजिटर्स

37120939
Total Visitors
698
Live visitors
Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

हर रूप में पूज्यनीय हैं श्रीकृष्ण जी महराज : प्रभाकर महराज

हर रूप में पूज्यनीय हैं श्रीकृष्ण जी महराज : प्रभाकर महराज जौनपुर।  विश्व प्रकाश श्रीवास्तव  तहलका 24x7             ...

More Articles Like This