स्कूल वैन खाई में पलटी, एक दर्जन से अधिक बच्चे घायल

स्कूल वैन खाई में पलटी,एक दर्जन से अधिक बच्चे घायल

# 5 वर्षीय छात्र की हालत गंभीर, ग्रामीणों ने शीशे तोड़कर बच्चों को बचाया

जौनपुर। 
गुलाम साबिर 
तहलका 24×7
               सुजानगंज थाना क्षेत्र के बेलवार गांव में बुधवार को बच्चों से भरी एक स्कूल वैन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खाई में पलट गई।हादसे के समय वैन में लगभग 18 से 20 बच्चे सवार थे।दुर्घटना में एक दर्जन से अधिक बच्चे घायल हो गए,जिनमें कई को गंभीर चोटें आई हैं।हादसे में 5 वर्षीय छात्र अभी यादव गंभीर रुप से घायल हो गया।
प्राथमिक उपचार के बाद उसकी नाजुक हालत को देखते हुए उसे प्रयागराज रेफर किया गया।थाना प्रभारी अमित कुमार पाण्डेय स्वयं सरकारी वाहन से बच्चे को बेहतर उपचार के लिए लेकर रवाना हुए।दुर्घटना में स्कूल की शिक्षिका संध्या यादव तथा छात्रा श्रेजा यादव भी गंभीर रुप से घायल हुई हैं।दोनों को जिला अस्पताल रेफर किया गया,जहां उनका उपचार जारी है।हादसे की सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए।
उन्होंने तत्परता दिखाते हुए वैन के शीशे तोड़कर अंदर फंसे बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाला।इसके बाद पुलिस और एंबुलेंस की सहायता से सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया।घटना के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।स्थानीय लोगों ने स्कूल वाहनों की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठाते हुए प्रशासन से सभी स्कूल वाहनों की नियमित फिटनेस जांच,चालक की योग्यता की जांच तथा सुरक्षा मानकों का सख्ती से पालन सुनिश्चित कराने की मांग की है।पुलिस मामले की जांच शुरु कर दी है।प्रारंभिक तौर पर हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है।
Previous articleडंपर की चपेट में आने से निजी चिकित्सक की मौत, आक्रोशित ग्रामीणों ने लगाया जाम
Next articleफरियाद लेकर चौकी पहुंची गर्भवती महिला, मदद न मिलने का आरोप, दो मासूम बच्चों संग ट्रेन के आगे कूदी, तीन की मौत
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?