स्कूलों में छूटे बच्चों का हुआ टिटनेस-डिप्थीरिया टीकाकरण
पिंडरा, वाराणसी।
नितेश गुप्ता
तहलका 24×7
जिला स्वास्थ्य समिति के तत्वावधान में सोमवार को प्राथमिक विद्यालय जमापुर और असवालपुर में टिटनेस-डिप्थीरिया (टीडी) टीकाकरण अभियान चलाया गया।इस दौरान अप्रैल माह के अभियान से वंचित रहे छात्र-छात्राओं को टीके लगाए गए।

स्वास्थ्य विभाग की टीम ने दोनों विद्यालयों में दर्जनों बच्चों का टीकाकरण किया।अभियान के दौरान बच्चों एवं शिक्षकों को टीकाकरण के महत्व के बारे में भी जानकारी दी गई।डब्ल्यूएचओ के ब्लॉक मॉनिटर तरुण पांडेय ने कहा कि बच्चों को गंभीर बीमारियों से बचाने के लिए समय पर टीकाकरण बेहद जरुरी है।

अभिभावकों से भी अपील की कि वे अपने बच्चों का निर्धारित समय पर सभी टीके अवश्य लगवाएं।टीकाकरण कार्यक्रम में एएनएम पूजा मौर्य,आशा कार्यकर्ता सरिता व उषा पटेल,आंगनबाड़ी कार्यकर्ता रीता देवी तथा विद्यालय के शिक्षक,शिक्षिकाएं उपस्थित रहीं।

















