स्वर्ण व्यवसायी ने विद्यालय के असहाय बच्चों संग मनाया जन्मदिन
पिंडरा, वाराणसी।
नितेश गुप्ता
तहलका 24×7
प्राथमिक विद्यालय जमापुर के छात्रों के बीच बुधवार को स्वर्ण व्यवसायी ने अपना जन्मदिन मनाया और बच्चों को उपहार स्वरुप पाठ्य सामग्री के साथ उन्हें नए जूते व चप्पल भी दिए। उनको मिष्ठान भी वितरित किया।

पिंडरा निवासी स्वर्ण व्यवसायी गिरधर सेठ अपने जन्मदिन पर सहयोगियों के साथ विद्यालय पहुंचे और असहाय और आर्थिक रुप से कमजोर पांच दर्जन बच्चों को स्टेशनरी के साथ पहनने के लिए जूते और चप्पल दिए और सभी उपस्थित 124 छात्र छात्राओं को मिष्ठान का वितरण किया।

जिससे बच्चों के चेहरे पर खुशी की लहर दिखी। बच्चो ने जन्मदिन की शुभकामनाएं भी दी।इस दौरान नौशाद खां, सुल्तान अहमद, राजू चौरसिया, सादिक अख्तर, कप्तान खां समेत शिक्षक व गणमान्य उपस्थित रहे।
















