हत्यारोपित ने पुलिस को चकमा देकर कोर्ट में किया सरेंडर

हत्यारोपित ने पुलिस को चकमा देकर कोर्ट में किया सरेंडर

खुटहन, जौनपुर।
मुलायम सोनी
तहलका 24×7
              क्षेत्र के चर्चित अनुराग पंडित हत्याकांड में पांचवें व आरोपित विनीत सिंह ने पुलिस को चकमा देते हुए सोमवार को न्यायालय में समर्पण कर दिया। इसके पूर्व बीते 22 अप्रैल को मुख्य आरोपित पंकज ने भी न्यायालय में समर्पण कर दिया था।बीते माह नौ अप्रैल को अनुराग पंडित का शव उसके घर से दो सौ मीटर दूर एक आम की बाग में पाया गया था।
घटना में मृतक अनुराग के बड़े भाई अनुपम पंडित ने खुटहन थाना क्षेत्र के फतेहगढ़ निवासी पंकज सिंह, धिरौली नानकार निवासी परमेश यादव के विरुद्ध हत्या का नामजद मुकदमा पंजीकृत कराया था। बाद में पुलिस की छानबीन में कुल पांच लोगों का नाम प्रकाश में आया, जो घटना में संलिप्त थे। जिसमें परमेश यादव, शिवम यादव व मनोज बिंद को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।
जब कि पंकज व विनीत फरार हो गए थे।मृतक के बड़े भाई अनुपम ने पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए कहा कि पुलिस हाथ पर हाथ धरे बैठी रही और मुख्य आरोपितों ने न्यायालय में समर्पण कर दिया।
इस बारे में क्षेत्राधिकारी अजित सिंह चौहान का कहना है कि पुलिस लगातार गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही थी। जिसके दबाव में आकर आरोपितों ने न्यायालय में समर्पण कर दिया।
Previous articleभगवान बुद्ध के पंचशील मार्ग पर चलने की जरूरत : राकेश मौर्य
Next articleसंविदा चिकित्सकों की भर्ती में भारी पड़ी माननीयों की लिस्ट! 
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?