हनीट्रैप मामले में महिला गिरफ्तार, कारोबारी से 10 लाख की मांग का आरोप

हनीट्रैप मामले में महिला गिरफ्तार, कारोबारी से 10 लाख की मांग का आरोप

मुरैना। 
तहलका 24×7 
             जिले में चर्चित हनीट्रैप और ब्लैकमेलिंग मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी सोनम कुशवाह को गिरफ्तार कर लिया।पुलिस के अनुसार मामले में अब तक सचिन कुशवाह और गजेंद्र कुशवाह समेत तीन आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है,जबकि एक महिला सहयोगी मीरा अभी फरार है।
फर्नीचर कारोबारी रमेश उर्फ पप्पू शिवहरे ने आरोप लगाया है कि उन्हें साइट विजिट के बहाने बुलाकर बंधक बनाया गया तथा उनसे 10 लाख रुपये की मांग की गई।कारोबारी का कहना है कि विरोध करने पर उनके साथ मारपीट की गई और झूठे मामले में फंसाने व जान से मारने की धमकी दी गई।पीड़ित के अनुसार आरोपियों ने उन्हें डराने-धमकाने के लिए आपत्तिजनक स्थिति बनाने का प्रयास किया और रुपये नहीं देने पर गंभीर परिणाम भुगतने की चेतावनी दी।
पुलिस मामले की जांच कर रही है।गिरफ्तार आरोपी सोनम कुशवाह खुद को सामाजिक कार्यकर्ता और भाजपा से जुड़ा बताती थी।मामले में उसके विभिन्न राजनीतिक नेताओं के साथ तस्वीरें भी चर्चा का विषय बनी हुई हैं।हालांकि,जांच एजेंसियां ब्लैकमेलिंग और उगाही के आरोपों पर साक्ष्य जुटाने में लगी हैं।पुलिस का कहना है कि फरार आरोपियों की तलाश जारी है और मामले के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।
Previous articleयूपी पुलिस की कार्यशैली पर हाईकोर्ट की सख्त टिप्पणी, कहा- संविधान नहीं, सत्ता के प्रति दिखती है निष्ठा
Next articleहर्ष फायरिंग में बिहार के भाजपा विधायक राजू सिंह दोषी करार, 9 जून को सजा पर फैसला
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?