“हमारा आंगन, हमारे बच्चे” कार्यक्रम आयोजित

“हमारा आंगन, हमारे बच्चे” कार्यक्रम आयोजित

# 60 बच्चों को प्रदान की गई पाठ्य सामग्री

खुटहन, जौनपुर। 
मुलायम सोनी
तहलका 24×7
             स्थानीय ब्लॉक संसाधन केंद्र पर प्रधानाध्यापक व आंगनवाड़ी की ब्लॉक स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया गया।जिसकी अध्यक्षता खंड शिक्षा अधिकारी विपुल कुमार उपाध्याय ने किया।
कार्यक्रम का शुभारंभ  खंड शिक्षा अधिकारी द्वारा मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्ज्वलित कर के किया गया।
इस दौरान प्राथमिक प्राथमिक विद्यालय अशरफगढ़ के प्रधानाध्यापक द्वारा स्वागत गीत एवं सरस्वती वंदना प्रस्तुत किया गया। परिषदीय विद्यालयों एवं बाल वाटिका हेतु चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं के संबंध में एआरपी राजीव सिन्हा ने नई शिक्षा नीति 2020 पर विस्तृत रूप से चर्चा की। एआरपी वेंकटेश्वर विश्वकर्मा ने प्री प्राइमरी की अवधारणा एवं उद्देश्य से लोगों को अवगत कराया।
आंगनबाड़ी केन्द्रों पर भौतिक संसाधनों एवं टीएम की उपयोगिता को लेकर संदीप यादव ने कहा की आंगनवाड़ी में बच्चे स्कूल आना सीखते हैं और आंगनबाड़ी से ही बच्चों को बेसिक चीज पता चलती है। खंड शिक्षा अधिकारी द्वारा विकास खंड में संचालित विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी। आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों और सहायिकाओं की सराहना करते हुए सुझाव दिया कि सभी आंगनबाड़ी व अध्यापक टीम भावना के साथ कार्य करते हुए अधिक से अधिक बच्चों को विद्यालयों से जोड़ने का कार्य करें।
इस दौरान प्रतिमा सिंह के कार्यों का उदाहरण बताते हुए शिक्षा और शिक्षण में बेहतरी कर सरकार की मंशा को पूर्ण कर निपुण विद्यालय बनाने का प्रयत्न करते रहें। जिससे हमारा प्रदेश निपुण प्रदेश बन सके। इसके लिए हम पूरा सहयोग करने हेतु तैयार हैं। इस मौके पर पुरस्कार स्वरूप 60 बच्चों को स्टेशनरी किट प्रदान की गई। अंत में आए हुए अतिथियों का खंड शिक्षा अधिकारी द्वारा धन्यवाद ज्ञापित किया गया।
कार्यक्रम में शशिकांत यादव, राजकुमार यादव, आलोक कुमार, मेवालाल, रामनारायण गुप्ता, वीरेंद्र बघेल, रामजी यादव, सर्वजीत यादव, रमाकांत यादव, जंग बहादुर यादव, जयप्रकाश सिंह, सुरेंद्र बहादुर सिंह, रोहित सिंह, राकेश सिंह सहित सैकड़ों शिक्षक, आंगनबाड़ी कार्यकत्री, सहायिका, नोडल उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन सुभाष चंद्र उपाध्याय ने किया।
Previous articleट्रांसफार्मर विस्फोट मामले में लाइनमैन व एसएसओ बर्खास्त, एसडीओ, जेई निलंबित
Next articleदोबारा तार टूटने पर गुस्साए ग्रामीणों ने पेड़ की डाल रख रास्ते को किया अवरुद्ध
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?