हार्ट अटैक से प्रधानाध्यापिका का निधन
पिंडरा,वाराणसी।
नितेश गुप्ता
तहलका 24×7
विकास खंड के कम्पोजिट विद्यालय गड़खड़ा में तैनात प्रधानाध्यापिका मिथिलेश पांडेय (60) का बीती रात हार्ट अटैक से निधन हो गया।उनके निधन की खबर से शिक्षा विभाग और शिक्षकों में शोक की लहर दौड़ गई।हरहुआ स्थित अवध अपार्टमेंट में रहने वाली मिथिलेश पांडेय अपने पति कृष्णकांत पांडेय के साथ रहती थीं।उनका एकमात्र पुत्र पुष्कर पांडेय सेल टैक्स विभाग में अधिकारी है।

बीती रात निधन की सूचना मिलते ही शिक्षक एवं परिचित उनके आवास पर पहुंचकर श्रद्धांजलि अर्पित की।मंगलवार सुबह निकली शवयात्रा में बड़ी संख्या में शिक्षकगण,परिजन और शुभचिंतक शामिल हुए।उनका अंतिम संस्कार मणिकर्णिका घाट पर किया गया।खंड शिक्षा अधिकारी अखिलेश यादव ने उनके निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए इसे शिक्षा जगत की अपूरणीय क्षति बताया।


















