हौसले को सलाम ! चंदौली में बच्चा चोरों से भिड़ गई मां

हौसले को सलाम ! चंदौली में बच्चा चोरों से भिड़ गई मां

# कई मिनट तक हाथापाई कर मासूम को बचाया

चंदौली।
मनीष वर्मा
तहलका 24×7
                  मां को ममता का सागर कहा जाता है। जब परिवार और बच्चों पर संकट आता है तो यही मां दुर्गा का रूप भी धारण कर लेती है। अपने बच्चे के लिए मां अपनी जान की भी परवाह नहीं करती। ऐसा ही कुछ चंदौली के जेवरियाबाद गांव में देखने को मिला। एक मां अपने बच्चे को बचाने के लिए चोरों से भिड़ गई। इस दौरान चोरों से कई मिनट तक हाथापाई हुई लेकिन मां के हौसले और बहादुरी के आगे चोर बच्चे को छोड़कर भाग निकले।
जेवरियाबाद गांव निवासी अमित सिंह के दो पुत्री व एक पुत्र शिवम है। अमित ने बताया कि शिवम (3 वर्ष) अपनी बड़ी बहन रिया (6 वर्ष) के साथ गुरुवार सुबह करीब 11 बजे खेल रहा था। इसी दौरान काला कपड़ा पहने साधु वेष में दो लोग रास्ते से गुजरे और शिवम को चॉकलेट देकर उसे साथ लेकर आगे बढ़ गए। यह देख रिया भागी-भागी घर के अंदर गई और मां प्रिया (28) को इसकी जानकारी दी। अनहोनी की आशंका में बदहवास मां आवाज लगाते हुए उन लोगों के पीछे दौड़ पड़ी और दोनों से भिड़ भी गई।
छीना झपटी में प्रिया को शरीर पर कई जगह खरोचें व चोटें भी आईं। अंतत: मां के हौसले के आगे बच्चा चोर गिरोह के सदस्यों को शिवम को छोड़ कर भागना पड़ा। इस दौरान घर के बाकी सदस्य भी मौके पर जुट गए। साधु का वेष धारण बच्चा चोर गिरोह की खोज होने लगी लेकिन दोनों फरार हो चुके थे। घटना से डरी प्रिया घर आने पर बार-बार बेहोश हो जा रही थी। सैयदराजा थाना प्रभारी शेषधर पांडेय ने बताया कि हमारे जानकारी में ऐसा मामला नहीं है। अगर ऐसा हुआ है तो इसकी जांच कराई जाएगी।
Previous articleअस्पताल संचालक की दबंगई ! छापा मारने पहुंचे अधिकारियों पर तान दी रिवॉल्वर
Next articleवाराणसी : दिव्यांग महिला से डेढ़ लाख की धोखाधड़ी
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?