अखिल भारतीय कायस्थ महासभा ने लगाया स्वास्थ्य शिविर 

अखिल भारतीय कायस्थ महासभा ने लगाया स्वास्थ्य शिविर 

जौनपुर। 
विश्व प्रकाश श्रीवास्तव
तहलका 24×7
             लोहिया पार्क कृषि भवन पालिटेक्निक में अखिल भारतीय कायस्थ महासभा  ने नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया। शिविर में प्रयास डाईग्नोस्टिक सेन्टर वाजिदपुर तिराहा, संजीवनी निदान केन्द्र जहांगीराबाद और लाईफ केयर हास्पिटल नईगंज के चिकित्सकों ने सेवाएं दीं।
शिविर में 168 लोगों की मधुमेह की जांच की गई, जबकि 315 लोगों ने रक्तचाप और नब्ज की जांच कराई। कार्यक्रम में कायस्थ महासभा के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय श्रीवास्तव, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राजीव श्रीवास्तव, राष्ट्रीय महासचिव पंकज श्रीवास्तव हैप्पी, प्रदेश उपाध्यक्ष शरद श्रीवास्तव और प्रदेश सचिव बृजेन्द्र खरे उपस्थित रहे।
जिले के पदाधिकारियों में जिला अध्यक्ष अवधेश श्रीवास्तव, जिला महासचिव नवनीत श्रीवास्तव सहित वरिष्ठ सदस्य मौजूद रहे।कार्यक्रम के अंत में ईशा हॉस्पिटल के मैनेजर निर्मल श्रीवास्तव ने डॉ. रजनीश श्रीवास्तव के ईशा हॉस्पिटल का कैलेंडर सभी को भेंट किया।
Previous articleपीड़ित ने फर्जी बैनामा की शिकायत सीएम से कर लगाई न्याय की गुहार
Next articleदूध न देने पर दबंगों ने सिर फोड़ा, मुकदमा दर्ज
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?