पीड़ित ने फर्जी बैनामा की शिकायत सीएम से कर लगाई न्याय की गुहार
शाहगंज, जौनपुर।
एखलाक खान
तहलका 24×7
फर्जी तरीके से मालिक बनकर जमीन बेचने का मामला सामने आया है। शिकायतकर्ता ने इसमें उप निबंधक की भूमिका पर सवाल उठाए हैं और मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर कार्रवाई की मांग की है।

कटघर गांव निवासी मोहम्मद इसरायल ने आरोप लगाया कि उप निबंधक की मिलीभगत से कटघर निवासी हूर बनो पत्नी मो.समी ने असंक्रमणीय भूमि को इसी गांव के आसमां पत्नी मंसूर अली को बैनामा कर दिया। शिकायतकर्ता ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर उप निबंधक की भूमिका की जांच कराने और कार्रवाई सुनिश्चित करने की मांग की है।
















