अग्निपथ विरोध ! आजमगढ़- वाराणसी मार्ग पर करीब तीन घंटे ठप्प रही रोडवेज सेवा
आजमगढ़।
फैज़ान अहमद
तहलका 24×7
सेना की लागू की गई अग्निपथ योजना को लेकर देश के अलग-अलग हिस्सों में विरोध प्रदर्शन व हिंसा हो रही है। जिससे आम जनता भी परेशान हो रही है। शुक्रवार को वाराणसी समेत अन्य जनपदों में अग्निपथ योजना का विरोध जारी रहा। जिसे लेकर यातायात व्यवस्था भी प्रभावित रही। करीब तीन घंटे तक रोडवेज की सेवाएं पूरी तरह से ठप्प रही। जिससे यात्रियों को परेशानी हुई।



















