अजय राय के खिलाफ महोबा में केस दर्ज, बीजेपी कार्यकर्ताओं में आक्रोश

अजय राय के खिलाफ महोबा में केस दर्ज, बीजेपी कार्यकर्ताओं में आक्रोश

महोबा/लखनऊ। 
तहलका 24×7 
           प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ कथित अमर्यादित टिप्पणी को लेकर उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय के खिलाफ महोबा में एफआईआर दर्ज की गई है।सोशल मीडिया पर मामला वायरल होने के बाद बीजेपी कार्यकर्ताओं में भारी आक्रोश देखने को मिला।
जानकारी के अनुसार,यह मुकदमा महोबा शहर कोतवाली में बीजेपी जिला कार्य समिति सदस्य नीरज रावत की तहरीर पर दर्ज किया गया है।
पुलिस ने कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय,निवर्तमान प्रदेश सचिव ब्रजराज सिंह समेत 30 अज्ञात समर्थकों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।पुलिस के मुताबिक, आरोपियों पर भारतीय न्याय संहिता की कई धाराओं धारा के तहत मुकदमा कायम किया गया है।आरोप है कि नीट छात्रा से मुलाकात के दौरान बिना प्रशासनिक अनुमति कार्यक्रम आयोजित किया गया और रास्ता बाधित किया गया।मामले को लेकर बीजेपी कार्यकर्ताओं में नाराजगी देखी जा रही है,जबकि पुलिस पूरे प्रकरण की जांच में जुटी हुई है।
Previous articleसाथी की मां को इंसाफ दिलाने उतरी पूरी पलटन, 15 गाड़ियों से कमिश्नर ऑफिस पहुंचे ITBP जवान
Next articleसड़क हादसे में ऑडियोलॉजिस्ट की मौत
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?