अजय राय के बयान पर आक्रोश, भाजपा नेता ने कहा- जनता जवाब देगी

अजय राय के बयान पर आक्रोश, भाजपा नेता ने कहा- जनता जवाब देगी

पिंडरा, वाराणसी। 
नितेश गुप्ता 
तहलका 24×7
               कांग्रेस पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ कथित अभद्र टिप्पणी किए जाने के बाद पिंडरा विधानसभा क्षेत्र में विरोध के स्वर तेज हो गए हैं।भाजपा कार्यकर्ताओं और स्थानीय नेताओं ने बयान की कड़ी निंदा करते हुए कांग्रेस नेतृत्व से कार्रवाई की मांग की है।विधानसभा क्षेत्र के भाजपा नेता रविशंकर सिंह ने कहा कि आज की युवा पीढ़ी देश और समाज की मुख्य आधारशिला है।
भारत का युवा दुनिया के हर क्षेत्र में अपनी पहचान बना रहा है और लोकतंत्र में वह अपने प्रतिनिधियों को आदर्श मानकर चुनता है।ऐसे में नेताओं द्वारा अपशब्दों और अमर्यादित भाषा का प्रयोग समाज पर गलत असर डालता है।उन्होंने कहा कि कुछ समय पहले जब अजय राय अस्वस्थ थे,तब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सार्वजनिक रुप से उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की थी,लेकिन अब वही अजय राय प्रधानमंत्री के खिलाफ अमर्यादित भाषा का प्रयोग करते कैमरे में दिखाई दिए हैं।
रविशंकर सिंह ने कहा कि पिंडरा विधानसभा क्षेत्र और यहां की जनता अपशब्दों का प्रयोग करने वाले नेताओं को कड़ा जवाब देगी।भाजपा नेता रजनीकांत मिश्रा ‘बबलू’ने भी अजय राय के बयान की निंदा करते हुए कहा कि सभ्य समाज में इस प्रकार की टिप्पणी स्वीकार्य नहीं है।इसके अलावा क्षेत्र के भाजपा कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन कर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष के बयान पर नाराजगी जताई।
Previous articleसंदिग्ध परिस्थितियों में कमरे में मिला पति-पत्नी का शव, बेटी ने जताई हत्या की आशंका
Next articleशादी समारोह से लौट रहे पिता-पुत्रों पर हमला, कई घायल
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?