शादी समारोह से लौट रहे पिता-पुत्रों पर हमला, कई घायल

शादी समारोह से लौट रहे पिता-पुत्रों पर हमला,कई घायल

# पुरानी रंजिश को लेकर मारपीट, जान से मारने की धमकी का आरोप

खेतासराय, जौनपुर।
डॉ. सुरेश कुमार 
तहलका 24×7 
              क्षेत्र के खलौतीपुर गांव में शादी समारोह के दौरान पुरानी रंजिश को लेकर मारपीट का मामला सामने आया है।पीड़ित पक्ष ने थाने में तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर सख्त कार्रवाई की मांग की है।प्राप्त जानकारी के अनुसार खलौतीपुर निवासी टिल्लू पुत्र लल्तू ने दी गई तहरीर में आरोप लगाया कि गांव के धर्मराज के घर शादी समारोह था।
इसी दौरान 22 मई की रात लगभग 11 बजे पुरानी रंजिश को लेकर प्रदीप उर्फ कल्लू पुत्र भुवान लाल, विजय कुमार निवासी खलौतीपुर तथा शनि और अभिषेक पुत्र मोहनलाल निवासी निकासीपुर थाना दीदारगंज आजमगढ़ समेत अन्य लोगों ने उनके साथ मारपीट शुरु कर दी।पीड़ित के अनुसार मामला शांत होने के बाद जब वह अपने बेटों सतीश चंद और चंदन के साथ थाने से वापस घर लौट रहे थे,तभी रास्ते में आरोपियों ने दोबारा उन्हें घेर लिया।
आरोप है कि हमलावरों ने गाली-गलौज करते हुए लाठी-डंडों,पंच,ईंट और पत्थरों से हमला कर दिया।
हमले में टिल्लू व उनके दोनों पुत्र गंभीर रुप से घायल हो गए।पीड़ित पक्ष का आरोप है कि मारपीट के बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए।थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर चार नामजद सहित पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
Previous articleअजय राय के बयान पर आक्रोश, भाजपा नेता ने कहा- जनता जवाब देगी
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?