अतुल्य ट्रस्ट की 30 दिवसीय नि:शुल्क सौंदर्य प्रशिक्षण कार्यशाला सम्पन्न 

अतुल्य ट्रस्ट की 30 दिवसीय नि:शुल्क सौंदर्य प्रशिक्षण कार्यशाला सम्पन्न 

# प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र व स्मृति चिन्ह देकर किया सम्मानित 

जौनपुर। 
एखलाक खान 
तहलका 24×7
             महिलाओं एवं युवतियों को आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से अतुल्य वेल्फेयर ट्रस्ट द्वारा आयोजित 30 दिवसीय नि:शुल्क सौंदर्य प्रशिक्षण कार्यशाला का समापन खुझी मोड़ स्थित निखार ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण केंद्र पर आयोजित समारोह के साथ हुआ।कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि महंत विनय कुमार त्रिपाठी तथा ट्रस्ट की संस्थापक दीक्षा सिंह ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया।
इस अवसर पर महंत विनय कुमार त्रिपाठी ने कहा कि भारतीय संस्कृति में बच्चियों को देवी स्वरूप माना गया है।सनातन परंपरा में बेटियों को लक्ष्मी,रस्वती और दुर्गा का रुप मानकर सम्मान दिया जाता है।उन्होंने कहा कि बच्चियों को देवी का दर्जा देने का उद्देश्य समाज में उनके सम्मान, सुरक्षा और सशक्तिकरण को सुनिश्चित करना है।उन्होंने महिलाओं और बच्चियों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए ट्रस्ट द्वारा प्रत्येक ब्लॉक और तहसील स्तर पर किए जा रहे प्रयासों की सराहना की।
समारोह में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली प्रतिभागियों को स्मृति चिन्ह एवं प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान सीमा गुप्ता,क्षमा सिंह,उर्वशी सिंह तथा प्रशिक्षण की मुख्य प्रशिक्षिका सरोज गुप्ता भी उपस्थित रहीं।कार्यशाला में प्रशिक्षक के रुप में सरोज गुप्ता, डिम्पल गुप्ता,सुमन,आंचल और साक्षी यादव ने प्रशिक्षण दिया।
समापन अवसर पर चार श्रेणियों में प्रतियोगिता आयोजित की गई,जिसमें बेस्ट मेकअप का पुरस्कार संध्या यादव,बेस्ट हेयर कट का पुरस्कार संजना कन्नौजिया,बेस्ट हेयर डू का पुरस्कार अमृता दूबे तथा बेस्ट स्किन का पुरस्कार अनन्या को प्रदान किया गया।
कार्यक्रम में धरमू गुप्ता,शहजादी गुप्ता,दिनेश,उपेन्द्र, डिम्पल,राजीव प्रजापति सहित ट्रस्ट परिवार के अनेक सदस्य एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
Previous articleबढ़ कर आई बिजली बिल से परेशान ग्रामीणों ने विधायक से लगाई निस्तारण की गुहार
Next articleएसटीएफ मुठभेड़ में एक लाख का इनामी बदमाश आसिफ उर्फ विक्की छैमार ढेर
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?