अतुल्य ट्रस्ट ने किया निःशुल्क सौंदर्य प्रशिक्षण कार्यशाला का शुभारंभ
जौनपुर।
एखलाक खान
तहलका 24×7
महिलाओं और बच्चियों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में अतुल्य वेल्फेयर ट्रस्ट ने एक बार फिर पहल करते हुए शहर में एक माह की निःशुल्क ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण कार्यशाला का शुभारंभ किया।कार्यशाला टीडी कॉलेज दक्षिणी गेट के पास स्थित टिप टॉप ब्यूटी पार्लर में आयोजित की जा रही है।कार्यक्रम का उद्घाटन बतौर मुख्य अतिथि महिला थानाध्यक्ष श्यामा तिवारी ने किया।

इस मौके पर उन्होंने कहा कि ट्रस्ट द्वारा नारी उत्थान और आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देने के लिए इस तरह के प्रशिक्षण शिविर बेहद सराहनीय हैं,जो प्रशिक्षणार्थियों के लिए उपयोगी साबित होंगे।विशिष्ट अतिथि तेज डायग्नोस्टिक सेंटर की संचालिका बबीता सिंह ने कहा कि इस पहल से महिलाएं स्वावलंबी बनेंगी और उनका आत्मविश्वास बढ़ेगा।उर्वशी सिंह ने बताया कि ट्रस्ट पहले भी कई स्थानों पर इस तरह के प्रशिक्षण शिविर आयोजित कर चुका है और वर्तमान में खुज्जी चंदवक में भी प्रशिक्षण जारी है।जौनपुर शहर में कार्यशाला आयोजित करने का उद्देश्य अधिक से अधिक महिलाओं को लाभान्वित करना है।

कार्यशाला में बड़ी संख्या में महिलाएं और बच्चियां उत्साहपूर्वक भाग ले रही हैं।प्रशिक्षिका सीमा गुप्ता ने बताया कि प्रतिभागियों को प्रशिक्षण देने के साथ हर सप्ताह प्रतियोगिताएं भी आयोजित की जाएंगी,जिनमें बेहतर प्रदर्शन करने वालों को समापन समारोह में सम्मानित किया जाएगा।कार्यक्रम में डॉ. पूनम सिंह,ज्ञान चंद गुप्ता,रजनी सोनी सहित ट्रेनर आलिया,रीना,सुधा और रिशू सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।कार्यक्रम के अंत में महासचिव राधिका सिंह ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया।

















