अनियंत्रित कार की चपेट में आकर ठेला चालक घायल

अनियंत्रित कार की चपेट में आकर ठेला चालक घायल

खेतासराय, जौनपुर। 
डॉ. सुरेश कुमार
तहलका 24×7
              सोमवार की सुबह स्थानीय सब्जी मंडी में उस समय अफरातफरी मच गई जब एक कार अचानक अनियंत्रित होकर बाइकों से टकरा गई। टक्कर के बाद कार एक सब्जी ठेला से जा भिड़ी, जिसमें ठेला चालक 60 वर्षीय सूर्यबली बिंद निवासी महरौड़ा गंभीर रुप से घायल हो गए।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, मंडी में सुबह खासी भीड़ थी। इसी दौरान कार भीड़ के पास खड़ी एक बाइक से टकराई और उसकी चपेट में दो अन्य बाइक भी आ गईं। नियंत्रण खोने के बाद कार ठेले से जा टकराई। हादसे में घायल वृद्ध को कार चालक ने इंसानियत दिखाते हुए तुरंत एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। घटना के बाद मौके पर हड़कंप मच गया, हालांकि किसी ने इसकी जानकारी पुलिस को नहीं दी।
Previous articleईश्वर एक है, चाहे अल्लाह  कहो या राम : पंकज महराज
Next articleशिक्षणेत्तर कर्मचारी संघ की बैठक, नीरज सिंह बने कार्यकारी अध्यक्ष
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?