शिक्षणेत्तर कर्मचारी संघ की बैठक, नीरज सिंह बने कार्यकारी अध्यक्ष

शिक्षणेत्तर कर्मचारी संघ की बैठक, नीरज सिंह बने कार्यकारी अध्यक्ष

जौनपुर। 
एखलाक खान
तहलका 24×7
               तिलकधारी सिंह इंटर कालेज में सोमवार को जौनपुर शिक्षणेत्तर कर्मचारी संघ की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता संघ के पूर्व जिलाध्यक्ष दिनेश कुमार सिंह ने की।बैठक में जनपद स्तर पर सदस्यता विस्तार एवं संगठन को मजबूत करने को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।
इस दौरान सर्वसम्मति से गजराज सिंह इंटर कालेज, जमुनिया शाहगंज के वरिष्ठ लिपिक नीरज कुमार सिंह को संघ का कार्यकारी अध्यक्ष चुना गया। पूर्व जिलाध्यक्ष दिनेश कुमार सिंह ने विश्वास जताया कि नीरज कुमार सिंह के नेतृत्व में जनपद के शिक्षणेत्तर कर्मचारियों का सम्मान और हित सुरक्षित रहेगा।
उन्होंने कहा कि संघ को एक नई दिशा और ऊर्जा मिलेगी।नीरज कुमार सिंह को नई जिम्मेदारी मिलने पर संघ के सदस्यों एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारियों ने उन्हें शुभकामनाएं और बधाई दी।
Previous articleअनियंत्रित कार की चपेट में आकर ठेला चालक घायल
Next articleट्रेन से कटकर युवक की मौत
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?