अनियंत्रित स्कार्पियो ने दो बाइक को मारी टक्कर, तीन घायल

अनियंत्रित स्कार्पियो ने दो बाइक को मारी टक्कर, तीन घायल

शाहगंज, जौनपुर।
एखलाक खान
तहलका 24×7.                                                               कोतवाली क्षेत्र के इमरानगंज बाजार स्थित पेट्रोल पंप के पास बुधवार दोपहर अनियंत्रित स्कार्पियो कार ने दो बाइक पर सवार चार लोगों को अपनी चपेट में ले लिया। जिसमें तीन लोग गम्भीर रूप से घायल हो गए। सभी को उपचार के लिए राजकीय पुरुष अस्पताल लाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

मजडीहां गांव निवासी रेहान अहमद (20) पुत्र इसराईल अपनी भाभी को शाहगंज बाजार से दवा दिलाकर घर ले जा रहा था। जौनपुर मार्ग पर पेट्रोल पंप के पास पहुंचा जहां अनियंत्रित वाहन ने बाइक को अपनी चपेट में ले लिया। इसी बीच जौनपुर की ओर से आ रहे बाइक सवार भी वाहन की चपेट में आ गए।

जिसमें रेहान के अलावा दूसरी बाइक पर सवार अहद अहमद (35) पुत्र शफीक व दावर (30) पुत्र मो. सिद्दीक निवासी सिपाह जौनपुर गम्भीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को उपचार के लिए अस्पताल लेकर पहुंची। जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने सभी घायलों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। पुलिस ने क्रेन के सहारे वाहनों को सड़क से हटाकर आगमन शुरु कराया।

Previous articleबड़ौदा यूपी बैंक से 21 लाख की चोरी, एसपी बोले जल्द होगा खुलासा
Next articleनगर में रोके गए भारी संख्या में श्रद्धालु
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?