अनियंत्रित होकर पलटा सरसों तेल लदा ट्रेलर, तीन टैम्पो व एक पिकअप क्षतिग्रस्त

अनियंत्रित होकर पलटा सरसों तेल लदा ट्रेलर,तीन टैम्पो व एक पिकअप क्षतिग्रस्त

शाहगंज,जौनपुर।
एखलाक खान 
तहलका 24×7
               नगर के योगीनाथ तिराहे पर शुक्रवार तड़के सरसों का तेल लादकर जा रहा एक ट्रेलर अनियंत्रित होकर पलट गया।हादसे में सड़क किनारे खड़े तीन टैम्पो और एक पिकअप वाहन क्षतिग्रस्त हो गए।संयोग अच्छा रहा कि दुर्घटना के समय आवाजाही कम थी,जिससे कोई जनहानि नहीं हुई।जानकारी के अनुसार सुबह करीब पांच बजे सरसों का तेल लेकर जा रहा ट्रेलर अचानक अनियंत्रित हो गया और सड़क किनारे खड़े वाहनों पर पलट गया।
हादसे के बाद अफरा-तफरी मच गई तथा आसपास के लोग घरों से बाहर निकल आए।प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि ट्रेलर का गुल्ला टूटने के कारण चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका और ट्रेलर पलट गया।दुर्घटना में तीन टैम्पो तथा एक पिकअप वाहन को काफी नुकसान पहुंचा।हादसे के चलते कुछ समय के लिए यातायात भी प्रभावित रहा।स्थानीय लोगों की मदद से स्थिति को सामान्य किया गया।
क्षतिग्रस्त पिकअप वाहन के मालिक प्रेमचंद ने बताया कि चालक रात में माल उतारने के बाद वाहन सड़क किनारे खड़ा कर घर चला गया था।सुबह दुर्घटना की सूचना मिलने पर वह मौके पर पहुंचे।उन्होंने बताया कि वाहन को काफी नुकसान हुआ है।स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि यह हादसा दिन में हुआ होता तो बड़ी जनहानि से इन्कार नहीं किया जा सकता था।दुर्घटना में वाहन मालिकों को भारी आर्थिक क्षति हुई है।पुलिस मामले की जांच कर रही है और दुर्घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है।
Previous articleमनीष हत्याकांड: 12 पर गैंगस्टर एक्ट की कार्रवाई
Next articleसंविदा कर्मी से संबंध और उत्पीड़न के आरोप, ईओ के खिलाफ एसपी से शिकायत
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?