अभी नहीं थमेंगे बदरा… आठ अक्तूबर तक यूपी में भारी बारिश के आसार

अभी नहीं थमेंगे बदरा… आठ अक्तूबर तक यूपी में भारी बारिश के आसार

# मौसम विभाग ने जारी किया यूपी के कई जिलों में येलो अलर्ट

लखनऊ।
आर एस वर्मा
तहलका 24×7
                   विजयदशमी के दिन बुधवार को हुई भारी बरसात थमने वाली नहीं। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि यह सिलसिला अभी आठ अक्तूबर तक जारी रह सकता है। नौ अक्तूबर से राहत मिलेगी। इस दौरान मौसम विभाग ने प्रदेश के अलर्ट जारी किया है। जारी चेतावनी के मुताबिक प्रदेश में कहीं भारी तो कहीं अत्यधिक भारी बारिश के आसार बन रहे हैं।
वहीं, बुधवार को लखनऊ में सुबह से जारी बारिश का दौर शाम तक जारी रहा। सुबह आठ बजे से देर शाम पांच बजे तक आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र में 61.4 डिग्री बरसात रिकॉर्ड हुई है। जून से 30 सितंबर तक की बात करें तो इतनी बारिश एक दिन में कभी नहीं हुई। इस सीजन में मानसूनी बारिश भी 60 मिमी से नीचे ही दर्ज हुई है। आंचलिक मौसम विज्ञान केन्द्र के निदेशक जेपी गुप्ता के मुताबिक कम दबाव के क्षेभ का सक्रिय होना, पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता व टर्फ लाइन का मध्य उत्तर प्रदेश से होकर गुजरने जैसे तीन कारणों का असर है कि बारिश हो रही है।

# इन जिलों व आसपास के इलाकों के लिए येलो अलर्ट

बरेली, पीलीभीत, लखीमपुर खीरी, फरुर्खाबाद, कानपुर देहात, कन्नौज, जालौन, झांसी, महोबा, बांदा, रामपुर नगर, उन्नाव, सीतापुर लखनऊ, बाराबंकी, रायबरेली, कौशांबी, बंदायू, प्रयागराज, प्रतापगढ़, जौनपुर, वाराणसी, मिर्जापुर, अयोध्या, बस्ती, अंबेडकरनगर, सिद्धार्थ नगर, सोनभद्र, कबीरनगर, गोरखपुर, गाजीपुर, बलिया, कुशीनगर, देवरिया, महाराजगंज व इन जिलों के आस-पास के इलाकों के लिए मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है।
Previous articleकानपुर हादसे का मुख्य आरोपी गिरफ्तार, पीकर चला रहा था ट्रैक्टर
Next articleसुल्तानपुर : बुधवार को छुट्टी पर घर आने वाला था जवान
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?