अलका मौर्य खेतासराय नगर पंचायत की नई ईओ

अलका मौर्य खेतासराय नगर पंचायत की नई ईओ

खेतासराय, जौनपुर।
डॉ. सुरेश कुमार
तहलका 24×7
             नगर पंचायत खेतासराय में नए अधिशासी अधिकारी के रुप में सुश्री अलका मौर्य ने कार्यालय में पहुंच कर कार्यभार ग्रहण किया। वह आजमगढ़ जनपद के अजमतगढ़ नगर पंचायत से स्थानांतरित होकर यहां आईं हैं। अध्यक्ष वसीम अहमद ने उन्हें चार्ज दिलाते हुए नगर पंचायत खेतासराय की भौगोलिक की स्थिति और यहां की प्रमुख समस्याओं के बारे में चर्चा की।
         
इसके पहले नगर पालिका परिषद शाहगंज के अधिशासी अधिकारी प्रदीप गिरी खेतासराय नगर पंचायत का अतिरिक्त कार्यभार देख रहे थे। अभी चार दिन पूर्व ही प्रदेश सरकार ने यह नई तबादला सूची जारी किया है। इसके बाद से यह उम्मीद बन गई थी कि नगर पंचायत खेतासराय को अब अस्थाई अधिशासी अधिकारी के रुप में नई तैनाती मिल गई हैं।
नई अधिशासी अधिकारी के रुप में चार्ज लेते ही अलका मौर्य अपनी प्राथमिकताओं को बताते हुए कहा कि शासन के निर्देशों पर त्वरित कार्रवाई की जाएगी। नगर के सभी वार्डों में विकास कार्यों को प्राथमिकता के तौर पर कराया जाएगा। साफ सफाई, गन्दे पानी की निकासी और कूड़े का उठान समय से किया जाएगा।
           
इस मौके पर कार्यालय के कर्मचारी शोभनाथ पाल, कविता श्रीवास्तव, सभासद सतीश यादव पिंकू, शमीम अहमद, बृज कुमार यादव, सिद्धार्थ श्रीवास्तव आदि उपस्थित रहे।
Previous articleजश्न-ए-आज़ादी पर ‘एक शाम वतन के नाम’ ऑल इंडिया मुशायरा, कवि सम्मेलन 
Next articleएसडीएम के नेतृत्व में निकली तिरंगा यात्रा
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?