एसडीएम के नेतृत्व में निकली तिरंगा यात्रा

एसडीएम के नेतृत्व में निकली तिरंगा यात्रा

# स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर विभिन्न स्थानों से निकली तिरंगा यात्रा

पिंडरा, वाराणसी।
नितेश गुप्ता
तहलका 24×7
               स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर गुरुवार को तहसील परिसर से बाजार तक भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। जिसमें तहसील और बार के वकील शामिल हुए। इसके अलावा ब्लॉक मुख्यालय मंगारी व पीएचसी पिंडरा के अलावा विभिन्न संगठनों और स्कूलों द्वारा तिरंगा यात्रा निकाली गई।तहसील परिसर से प्रशासन व तहसील बार एसोसिएशन के बैनर तले निकली यात्रा का नेतृत्व एसडीएम प्रतिभा मिश्रा ने किया।
जो डीजे में बज रहे देशभक्ति गीतों पर झूमते हुए तहसील से बाजार स्थित पूर्व विधायक ऊदल के स्मृति द्वार तक गए। डेढ़ किमी लंबी यात्रा में लोगों में जोश व जब्जा दिखा। तिरंगा यात्रा में एसडीएम के अलावा तहसीलदार राधेश्याम यादव, नायब तहसीलदार शैलेश सिंह, मनोज सिंह, बार अध्यक्ष कृपाशंकर पटेल, मंत्री सुधीर कुमार सिंह, अरुण उर्फ बबलू मिश्रा, लेखपाल संघ अध्यक्ष राजेश कुमार, पूर्व बार अध्यक्ष शिवपूजन सिंह, जवाहरलाल वर्मा, पंधारी यादव, रामभरत यादव, शैलेन्द्र सिंह मीनू, दीपक सैनी, अजय श्रीवास्तव, अश्वनी मिश्रा, चंद्रभान सिंह, सतीश पांडेय, राहुल सेठ, मो. इकराम, अनिल यादव, प्रदीप मौर्य, कपीश तिवारी  आदि शामिल हुए।
ब्लॉक मुख्यालय मंगारी से भी तिरंगा यात्रा बीडीओ छोटलाल तिवारी के नेतृत्व में निकली जो मंगारी, नेवादा होते हुए ब्लॉक परिसर स्थित शहीद स्थल तक गई। इस दौरान सीडीपीओ आशीष वर्मा, एडीओ पंचायत अशोक चौबे, एडीओ एसटी कैलाश यादव, बृजेश पांडेय समेत ब्लॉक के समस्त कर्मचारीगण उपस्थित रहे। पीएचसी परिसर से प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. वरुण कुमार के नेतृत्व में तिरंगा यात्रा निकली। जो महगाव में भाजपा नेता रतन सिंह व कम्पोजिट स्कूल रमईपट्टी में प्राधनाध्यापक क्षितिज त्रिपाठी व स्टेट अवार्डी शिक्षक कमलेश पांडेय के नेतृत्व में छात्राओं ने भव्य तिरंगा यात्रा निकाली।
Previous articleअलका मौर्य खेतासराय नगर पंचायत की नई ईओ
Next articleभीषण सड़क हादसे में रोडवेज बस का चालक गिरफ्तार
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?