अवैध असलहे के साथ फोटो वायरल, युवक पर केस दर्ज 

अवैध असलहे के साथ फोटो वायरल,युवक पर केस दर्ज 

खुटहन, जौनपुर। 
मुलायम सोनी 
तहलका 24×7 
              सोशल मीडिया पर अवैध असलहे के साथ फोटो प्रसारित होने के मामले में पुलिस ने एक युवक के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच में जुट गई है।पुलिस के अनुसार सौरैया गांव निवासी नकुल यादव की असलहे के साथ तस्वीर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही थी।मामला संज्ञान में आने पर उपनिरीक्षक रवि प्रकाश की तहरीर पर आरोपी के विरुद्ध आर्म्स एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज की गई।
थानाध्यक्ष विक्रम लक्ष्मण सिंह ने बताया कि सार्वजनिक मंच पर अवैध हथियारों का प्रदर्शन कानून का उल्लंघन है और इससे आमजन में भय का माहौल बनता है। उन्होंने कहा कि वायरल फोटो की सत्यता,उसमें दिखाई दे रहे हथियार की वैधता तथा उससे जुड़े अन्य सभी तथ्यों की गहन जांच की जा रही है।पुलिस का कहना है कि जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे,नके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
Previous articleशादी के बाद भी विवाहिता को व्हाट्सएप पर अश्लील संदेश व धमकी, तीन युवकों पर मुकदमा
Next article‘संपूर्ण अभियान 6.0’ की सफलता को लेकर बनी रणनीति
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?