अश्लील गीत गाकर अभद्र टिप्पणी करते दो मनचले गिरफ्तार
खुटहन, जौनपुर।
मुलायम सोनी
तहलका 24×7
थानाध्यक्ष चंदन कुमार राय के नेतृत्व में एंटी रोमियो टीम ने सोमवार को सार्वजनिक स्थान पर आते-जाते महिलाओं व लड़कियों को देखकर अश्लील गाना गाने व आपत्तिजनक टिप्पणियां करते दो शोहदों को गिरफ्तार किया।

रसूलपुर इंटर कालेज के पास महिलाओं, लड़कियों को देखकर अश्लील गाना गाने व अभद्र टिप्पणियां करने की शिकायतें मिलने पर थानाध्यक्ष ने एंटी रोमियो टीम के साथ घेराबंदी कर बनहरा गांव निवासी जितेंद्र प्रसाद प्रजापति व अभिषेक प्रजापति को दबोचा। आरोपी पर मुकदमा दर्ज कर चालान भेज दिया।


















