सीबीजी प्लांट की स्थापना में आ रही समस्याओं को प्राथमिकता पर करें दूर: विधायक

सीबीजी प्लांट की स्थापना में आ रही समस्याओं को प्राथमिकता पर करें दूर: विधायक

# गैरवांह में 131 करोड़ की लागत से निर्मित हो रहा सीबीजी प्लांट 

शाहगंज, जौनपुर।
एखलाक खान
तहलका 24×7
              विधायक रमेश सिंह ने मंगलवार को गैरवांह में स्थापित कराए जा रहे सीबीजी प्लांट के अधिकारियों व तहसील प्रशासन की संयुक्त बैठक कर प्लांट निर्माण में आने वाली समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर निस्तारित करने का निर्देश दिया।
स्थानीय डाक बंगले में आयोजित बैठक में शामिल होने दिल्ली से आए इंडियन ऑयल के प्रबंध निदेशक प्रकाश चंद्र गुप्ता, चीफ प्रोजेक्ट ऑफिसर तरुण रैना व सीबीजी प्लांट के प्रोग्राम मैनेजर सुनील कुमार ने प्लांट निर्माण की प्रगति को विस्तृत रुप से विधायक के समक्ष रखा। उन्होंने बताया कि निर्माण कार्य पूरी गति में चल रहा है जिससे आगामी 31 मार्च तक प्लांट को चालू कर देने का लक्ष्य रखा गया है। जल्द ही प्लांट के चारों तरफ चारदीवारी का निर्माण शुरु होगा।
उन्होंने बताया कि वर्तमान समय मे प्लांट तक लगभग डेढ़ किलोमीटर लंबे पहुंच मार्ग का निर्माण कराया जाना सबसे जरुरी है। मार्ग का निर्माण सिंचाई विभाग की नहर के बगल से होना है।विधायक श्री सिंह ने सड़क निर्माण हेतु सिंचाई विभाग के अधिशाषी अभियंता सुनील गुप्ता से बात करने के साथ ही प्लांट के अधिकारियों को निर्देशित किया कि शासन व प्रशासन स्तर पर जिस भी जगह कोई समस्या आए उन्हें व्यक्तिगत रुप से अवगत कराया जाए। इस दौरान एसडीएम कुणाल गौरव, तहसीलदार आशीष सिंह सहित अन्य राजस्व कर्मचारी उपस्थित रहे।
Previous articleअश्लील गीत गाकर अभद्र टिप्पणी करते दो मनचले गिरफ्तार
Next articleकैरी बैग के सात रुपये लेने पर तीन हजार का जुर्माना
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?