अस्पताल के ब्लड बैंक में लगी आग से मचा हड़कंप

अस्पताल के ब्लड बैंक में लगी आग से मचा हड़कंप

वाराणसी।
तहलका 24×7
                कबीरचौरा स्थित मंडलीय अस्पताल के ब्लड बैंक में आग लगने से अस्पताल में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पाया, वहीं अस्पताल के एसआईसी डॉ. एसपी सिंह ने बताया कि ब्लड बैंक के रिकॉर्ड रूम में शार्ट सर्किट से आग लगी है, जिससे ब्लड बैंक में रखे कई जरूरी कागजात जलकर राख हो गए, यह तो ठीक था कि आग बंद कमरे में लगी और समय रहते लोगों ने देख लिया नहीं तो बड़ी घटना हो जाती। फायर ब्रिगेड और अस्पताल कर्मचारियों की मदद से आग को समय रहते बुझा लिया गया।
मौके पर पहुंचे फायर ऑफिसर सेकेंड ऋषभ दुबे ने बताया कि चेतगंज फायर कंट्रोल रूम पर 6 बजकर 43 मिनट पर आग की सूचना मिली थी। फायर स्टेशन से एक फायर टेंडर और उसकी मदद के लिए कोतवाली फायर स्टेशन एक फायर टेंडर मौके पर पहुंचा, यहां एक स्टोर में आग लगी थी, जिसे अग्निशमन के कर्मियों ने 45 मिनट में बुझा लिया है, इसमें आठ जवान, चार हेडकांस्टेबल ने काफी मदद की।
Previous articleभाजपा नेता के होटल पर फायरिंग में शामिल पुलिस कांस्टेबल सहित चार गिरफ्तार
Next articleटाइल्‍स मिस्‍त्री की सिर कूचकर नृशंस हत्‍या से परिवार में मचा कोहराम
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?