आजमगढ़ : किशोरी के साथ तीन युवकों ने किया सामुहिक दुष्कर्म

आजमगढ़ : किशोरी के साथ तीन युवकों ने किया सामुहिक दुष्कर्म

बरदह।
फैज़ान अहमद
तहलका 24×7
                 थाना क्षेत्र में एक किशोरी के साथ दरिंदगी का मामला सामने आया है। घटना के बाबत तीन युवकों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कराया गया है। पुलिस मुकदमा दर्ज कर जांच में जुट गई है। बताया जा रहा है कि पीड़ित किशोरी शुक्रवार की शाम खेत की तरफ गई थी। इसी दौरान तीन युवकों ने उसे पकड़ लिया और खींच कर सरपत के झुंड में लेकर चले गए। जहां तीनों ने बारी-बारी से किशोरी के साथ दुष्कर्म  किया। विरोध करने पर उसे मारपीटा। इसके बाद तीनों उसे मौके पर ही छोड़ कर फरार हो गए।

काफी देर तक जब पीड़िता घर नहीं लौटी तो परिजन उसकी तलाश करने लगे। सरपत के झुंड में परिजनों ने पीड़िता को अचेत हाल में पड़ा देखा। घर लाने के बाद किशोरी ने आपबीती सुनाई तो परिजनों के पैरों तले जमीन खिसक गई। इसके बाद परिजन उसे लेकर बरदह थाने पहुंचे जहां तीन आरोपियों के खिलाफ नामजद तहरीर दी गई। पुलिस मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश में जुटी है। वहीं शनिवार सुबह पीड़िता को महिला पुलिस की अभिरक्षा में मेडिकल जांच के लिए जिला महिला अस्पताल भेज दिया गया।
Previous articleआजमगढ़ : जमीनी विवाद में भतीजे ने किया चाचा की गोली मारकर हत्या
Next articleआजमगढ़ : बच्चा चोरी की अफवाह से स्कूलों में प्रभावित हुई उपस्थिति
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?