आजमगढ़ : कूटरचना से वरासत दर्ज कराने के मुख्य आरोपी हुए गिरफ्तार
आजमगढ़।
फैज़ान अहमद
तहलका 24×7
बरदह थाने में तीन मार्च को एक महिला ने तहरीर दिया कि आधा दर्जन भर लोग कूटरचना कर उसकी भूमि पर वरासत दर्ज करा लिया है जिसका मुकदमा पंजीकृत कराया था। नामजद किए गए अभियुक्तों में शामिल दो को पुलिस ने मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया और उनका संबंधित धाराओं में चालान कर दिया।


















