आजमगढ़ : लूट, डकैती व छिनैती के पांच अभियुक्तों पर 25-25 हजार का ईनाम घोषित

आजमगढ़ : लूट, डकैती व छिनैती के पांच अभियुक्तों पर 25-25 हजार का ईनाम घोषित

आजमगढ़।
फैज़ान अहमद
तहलका 24×7
                जहानागंज थाना क्षेत्र में लूट, डकैती व छिनैती की घटनाओं को अंजाम देने वाले पांच अभियुक्तों पर पुलिस अधीक्षक ने 25-25 हजार का ईनाम घोषित कर दिया है। इन अपराधियों पर जहानागंज थाने में ही आधा दर्जन से अधिक मुकदमें पंजीकृत है।एसपी अनुराग आर्य ने बताया कि जहानागंज थाना क्षेत्र लूट, डकैती व छिनैती की घटनाओं को अंजाम देने वाले गिरोह पर गैंगेस्टर के तहत मुकदमा दर्ज है।

इसके बाद भी नामजद अभियुक्त अवध राज राजभर निवासी सिगाड़ी थाना मोहम्मदाबाद जिला मऊ, अजय यादव निवासी कयानपुर थाना मोहम्मदाबाद जिला मऊ, रोहित यादव भीखमपुर थाना जहानागंज, मनोज यादव निवासी श्रीनगर सियरहा थाना बिलरियागंज व हरेंद्र यादव निवासी मानपुर चिरकुटहा थाना सराय लखंसी जिला मऊ फरार चल रहे है। इनके द्वारा स्वयं के लिए व अपने गिरोह के सदस्यों के आर्थिक, भौतिक व दुनियाबी लाभ के लिए लूट, डकैती व छिनैती की घटनाओं को अंजाम दिया जाता है। आठ जुलाई को इन पर गैंगेस्टर के तहत कार्रवाई की गई थी। वहीं अब इन सभी पर 25-25 हजार का ईनाम भी घोषित कर दिया गया है।
Previous articleआजमगढ़ : कूटरचना से वरासत दर्ज कराने के मुख्य आरोपी हुए गिरफ्तार
Next articleसुल्तानपुर : हैवानियत ! अधेड़ ने किया मासूम के साथ दुष्कर्म, पुलिस ने किया गिरफ्तार
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?