आजमगढ़ : ट्रक की चपेट में आकर दो राजगीरों की हुई दर्दनाक मौत
आजमगढ़। फैज़ान अहमद तहलका 24×7 दो अलग-अलग थाना क्षेत्रों में ट्रक की चपेट में आकर दो राजगीरों की दर्दनाक मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
देवगांव कोतवाली क्षेत्र के भोजपुर गांव निवासी मेवा (40) राजभर राजगीर का काम करते थे। बुधवार को वह पल्हना बाजार रोड स्थित एक मकान की ढलाई का काम कर रहे थे। काम खत्म होने पर रात 11 बजे वह घर जा रहे थे। रास्ते में ट्रक ने कुचल दिया। उनकी मौके पर ही मौत हो गई। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्ट मार्टम के लिए भेज दिया।
इसी तरह से शहर कोतवाली के सलेमपुर गांव निवासी बबलू कुमार (40) पैदल ही कहीं जा रहा था। हाफिजपुर तिराहे पर पहुंचा था कि ट्रक की चपेट में आने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल ले जाया जा रहा था कि रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया।