स्वतंत्रता दिवस पर आरपीएफ व जीआरपी ने किया पौधरोपण, फलदार पौधे लगाए
शाहगंज,जौनपुर।
एखलाक खान
तहलका 24×7
स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आरपीएफ और जीआरपी के संयुक्त तत्वावधान में आरपीएफ बैरक शाहगंज के प्रांगण में पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया।इस दौरान आम,अमरूद,आंवला,जामुन, चीकू और नींबू सहित विभिन्न फलदार पौधे लगाए गए।
कार्यक्रम का आयोजन प्रभारी निरीक्षक आरपीएफ मनोज कुमार एवं जीआरपी शाहगंज चौकी प्रभारी हरिकेश के निर्देशन में किया गया।

आरपीएफ और जीआरपी के अधिकारियों व कर्मचारियों ने पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।इस अवसर पर भाजपा नेता देवी प्रसाद चौरसिया‘मंटू’ एवं परमहंस चौरसिया समेत आरपीएफ एसआई जेपी बहुगुणा,एएसआई मंटू रजक,हेड कांस्टेबल अचल सिंह, योगेंद्र राम,कांस्टेबल पवन कुमार,मनमोहन कुंडू,सलेश यादव,दिनेश,जीआरपी से एसआई हरिकेश,हेड कांस्टेबल बेदप्रकाश,कांस्टेबल हरिराम यादव,दिवेश यादव और मनीष यादव सहित अन्य पुलिसकर्मी उपस्थित रहे।

पौधरोपण के दौरान पुलिसकर्मियों ने पर्यावरण संरक्षण और अधिक से अधिक पौधे लगाने का संकल्प लिया। अधिकारियों ने कहा कि लगाए गए फलदार पौधे आने वाले समय में पर्यावरण को बेहतर बनाने के साथ ही लोगों को फल और छाया भी प्रदान करेंगे।


















