पुलिस ने दो शातिर बदमाशों को दबोचा, पिस्टल-तमंचा बरामद

पुलिस ने दो शातिर बदमाशों को दबोचा,पिस्टल-तमंचा बरामद

शाहगंज,जौनपुर। 
एखलाक खान 
तहलका 24×7 
               अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस ने दो शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है।पुलिस ने उनके कब्जे से एक पिस्टल .32 बोर,एक कारतूस .32 बोर और दो तमंचे .315 बोर बरामद करने का दावा किया है।पुलिस के अनुसार,वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जौनपुर के निर्देश पर प्रभारी निरीक्षक तेज बहादुर सिंह पुलिस टीम के साथ संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग कर रहे थे।
इसी दौरान रात करीब 2 बजे बजे शमशान रोड,ग्राम बकुची के पास पुलिस से दो संदिग्धों को हिरासत में लिया।तलाशी के दौरान उनके पास से अवैध हथियार बरामद हुए।गिरफ्तार आरोपियों की पहचान विपिन यादव पुत्र स्व. सुरेन्द्र यादव निवासी प्रेमराजपुर शेरवा थाना सिकरारा और मनीष यादव उर्फ अंकित यादव पुत्र प्रेम कुमार यादव निवासी रामनगर थाना सिकरारा जौनपुर के रुप में हुई।
पुलिस के मुताबिक,दोनों आरोपियों के खिलाफ पूर्व में भी विभिन्न थानों में कई मुकदमे दर्ज हैं।इनमें आर्म्स एक्ट समेत मारपीट,धमकी और अन्य धाराओं के मामले शामिल हैं।गिरफ्तारी और बरामदगी के आधार पर आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई करते हुए चालान न्यायालय भेज दिया गया।
Previous articleलाल किले से पीएम मोदी ने फहराया तिरंगा, 21 तोपों की सलामी के साथ गूंजा राष्ट्रगान
Next articleस्वतंत्रता दिवस पर आरपीएफ व जीआरपी ने किया पौधरोपण, फलदार पौधे लगाए
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?