लाल किले से पीएम मोदी ने फहराया तिरंगा, 21 तोपों की सलामी के साथ गूंजा राष्ट्रगान

लाल किले से पीएम मोदी ने फहराया तिरंगा,21 तोपों की सलामी के साथ गूंजा राष्ट्रगान

नई दिल्ली। 
तहलका 24×7 
               प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शनिवार को लाल किले की प्राचीर से तिरंगा फहराया।ध्वजारोहण के साथ 1721 फील्ड बैटरी की स्वदेशी 105 एमएम लाइट फील्ड गनों से 21 तोपों की सलामी दी गई।समारोह के दौरान भारतीय वायुसेना के दो एमआई-17 हेलीकॉप्टरों ने लाल किले के ऊपर से पुष्पवर्षा की।इनमें एक हेलीकॉप्टर राष्ट्रीय ध्वज,जबकि दूसरे पर‘वंदे मातरम्’अंकित ध्वज लहरा रहा था।
लाल किले की प्राचीर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का स्वागत रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह,रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ,चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल एनएस राजा सुब्रमणि,वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल एपी सिंह, नौसेना प्रमुख एडमिरल कृष्णा स्वामीनाथन और थलसेना प्रमुख जनरल धीरज सेठ ने किया।
स्वतंत्रता दिवस समारोह में करीब 5,000 विशेष अतिथियों के साथ विभिन्न राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों से पारंपरिक वेशभूषा में पहुंचे 1,500 से अधिक लोग शामिल हुए। समारोह का एक विशेष आकर्षण लाल किले पर पहली बार हुआ ‘वंदे मातरम्’ का सामूहिक गायन रहा।
Previous articleजौनपुर के शहीदों को नमन कर मनाया गया स्वतंत्रता दिवस
Next articleपुलिस ने दो शातिर बदमाशों को दबोचा, पिस्टल-तमंचा बरामद
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?