आजमगढ़ : डीआईओएस के आदेश से छात्रों में आक्रोश

आजमगढ़ : डीआईओएस के आदेश से छात्रों में आक्रोश

# छात्रों ने किया कक्षाओं का बहिष्कार, प्रधानाचार्य की बहाली मांग

आजमगढ़।
फैज़ान अहमद
तहलका 24×7
                मौलाना आजाद इंटर कॉलेज अंजान शहीद के प्रधानाचार्य डॉ. मोहम्मद शाहेदीन के अभिलेखों में गड़बड़ी पाए जाने पर डीआईओएस ने उन्हें पद से हटाए जाने का आदेश दिया जारी कर दिया जिसके विरोध में शनिवार को छात्र- छात्राओं ने विद्यालय में आकर कक्षाओं का बहिष्कार कर दिया। छात्र-छात्राएं बाहर निकल कर प्रदर्शन करते हुए प्रधानाचार्य की पुन: वापसी की मांग करने लगे।

सूचना पाकर मौके पर नायब तहसीलदार मयंक मिश्रा, क्षेत्राधिकारी अनिल कुमार वर्मा, जीयनपुर कोतवाली प्रभारी यादवेंद्र पांडेय पहुंचे। अधिकारियों ने छात्रों को समझा-बुझाकर शांत कराने व कक्षाओं में जाकर पठन पाठन करने का प्रयास किया लेकिन छात्र-छात्राएं कैंपस में डटे रहे और प्रधानाचार्य की वापसी की मांग करते रहे। छात्रों के प्रदर्शन को देखते हुए अवकाश पर रहे प्रधानाचार्य डॉ. मोहम्मद शाहेदीन को फोन कर बुलाया गया। इसके बाद तहसीलदार व प्रधानाचार्य ने छात्रों को समझा बुझाकर शांत कराया। प्रधानाचार्य ने कहा कि आप लोग ऐसा न करें, अनुशासन में रहकर पढ़ाई करें।

इस संदर्भ में प्रधानाचार्य डॉ. मोहम्मद शाहेदीन ने बताया कि 1996 में उन्होंने शिब्ली नेशनल इंटर कॉलेज में कक्षा 11 में प्रवेश लिया था। पास करने के बाद व्यक्तिगत छात्र के रूप में मौलाना आजाद इंटर कॉलेज अंजान शहीद से बारहवीं की। इसी मामले को लेकर डीआईओएस ने पद से हटाने का पत्र दिया है। उन्होंने बताया कि इस संबंध में सभी अधिकारियों से मिलकर व उन्होंने पत्र भेजकर मामले की पुन: जांच की मांग की है।
Previous articleआजमगढ़ : बच्चा चोरी की अफवाह से स्कूलों में प्रभावित हुई उपस्थिति
Next articleजौनपुर : तेज रफ्तार बाइक आमने-सामने भिड़ी, दो की मौत
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?