जौनपुर : तेज रफ्तार बाइक आमने-सामने भिड़ी, दो की मौत

जौनपुर : तेज रफ्तार बाइक आमने-सामने भिड़ी, दो की मौत

सिंगरामऊ।
दीपक श्रीवास्तव
तहलका 24×7
                क्षेत्र अंतर्गत कवेली गांव के समीप पुराने हाई-वे पर शनिवार की दोपहर करीब डेढ़ बजे दो बाइक सवार युवकों में सीधी टक्कर हो गई। हादसे दोनों की मौत हो गई। मृतकों में एक सिंगरामऊ के डेहुना और दूसरा बदलापुर के सरोखनपुर गांव का निवासी है।सिंगरामऊ के डेहुना गांव निवासी महेश यादव (30) दोपहर के समय बाइक से कहीं जा रहा था। बदलापुर- सिंगरामऊ मार्ग स्थित पुराने हाई-वे पर कवेली गांव के पास सामने से आ रहे बदलापुर थाना क्षेत्र के सरोखनपुर निवासी विपिन पांडेय (35) की बाइक से टक्कर हो गई।

दोनों बाइकों की रफ्तार तेज होने के कारण दोनों गिरकर घायल हो गए। आस-पास के लोगों की मदद से दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बदलापुर ले जाया गया, जहां हालत गंभीर देख डॉक्टरों ने जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। जिला अस्पताल ले जाते समय महेश की मौत हो गई। विपिन की भी रास्ते में ही मौत हो गई। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के भेज दिया। आस-पास के लोगों ने बताया कि सड़क पूरी तरह से साफ रहती है। खाली सड़क होने के कारण कई बार वाहन चालक रफ्तार बढ़ा देते हैं वही हादसे का कारण बनती है।
Previous articleआजमगढ़ : डीआईओएस के आदेश से छात्रों में आक्रोश
Next articleजौनपुर : विक्षिप्त युवक को बच्चा चोर कहकर पीटा
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?