# धन का प्रलोभन देकर, बरगला कर कराते हैं धर्मांतरण
आजमगढ़। फैज़ान अहमद तहलका 24×7 जिले में धर्मांतरण की कोशिशें लगातार हो रही हैं। धन का प्रलोभन देकर धर्म परिवर्तन कराया जा रहा है। ताजा मामला सिधारी और बिलरियागंज क्षेत्रों से सामने आया है।
सिधारी थाना क्षेत्र गेलवारा हरिजन बस्ती में धर्मांतरण की सूचना पर हिंदू जागरण मंच के पदाधिकारी मौके पर पहुंचे। हो-हल्ला मचाने लगे। इसके साथ ही सूचना पुलिस को भी दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की। हिंदू जागरण मंच के विक्रांत का आरोप है कि शिकायत के बाद पुलिस मौके पर पहुंची तो पहले उनके साथ ही दुर्व्यवहार किया।
इसी तरह से बिलरियागंज थाना क्षेत्र के जमुआ सागर गांव निवासी सनोज के घर पर प्रार्थना सभा के नाम पर धर्म परिवर्तन कराने जाने का मामला भी सामने आया। जानकारी होने पर भगतपुर गांव निवासी राम सिंह मौके पर पहुंचे। पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने कुछ लोगों को हिरासत लिया। थाने लाकर पूछताछ की। इन दोनों ही मामलों में पुलिस ने देर शाम तक कोई मुकदमा दर्ज नहीं किया था। जिसे लेकर हिंदूवादी संगठनों में आक्रोश है।